Health & Lifestyle: बिना हाथ लगाए चमक उठेगा टॉयलेट! पेन के ढक्कन वाला देसी जुगाड़, हर फ्लश के साथ होगी ऑटोमैटिक सफाई

Health & Lifestyle: टॉयलेट की सफाई ऐसा काम है जिसे ज्यादातर लोग टालना चाहते हैं, क्योंकि इसमें समय भी लगता है और मेहनत भी। लेकिन आजकल इंटरनेट पर कई ऐसे देसी जुगाड़ वायरल हो रहे हैं, जिनके जरिए सफाई को आसान बनाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल इन्हीं में से एक तरीका यूट्यूब चैनल ‘वरदान पकवान’ पर पेन के ढक्कन वाला तरीका शेयर किया गया है जिससे हर फ्लश के साथ ऑटोमैटिक सफाई होगी। कहा जा रहा है कि इस ट्रिक से बार-बार ब्रश से रगड़ने की जरूरत कम हो सकती है और टॉयलेट लंबे समय तक फ्रेश बना रह सकता है।

सफाई वाला मिश्रण कैसे तैयार करें
इस ट्रिक में सबसे पहले बेकिंग सोडा, डिटर्जेंट पाउडर और थोड़ा सा टॉयलेट क्लीनर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाया जाता है। यह मिश्रण दाग-धब्बे कम करने और बदबू को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। पेस्ट बनाते समय सीधे हाथ लगाने से बचें और लकड़ी की चम्मच या किसी पुराने टूल का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे।

पेन के ढक्कन का इस्तेमाल
तैयार पेस्ट को एक खाली पेन के ढक्कन में भर दिया जाता है। यह ढक्कन एक छोटे कंटेनर की तरह काम करता है, जो धीरे-धीरे सफाई वाले घोल को पानी में छोड़ता है। इसके बाद ढक्कन के खुले हिस्से को पॉलिथीन से कवर कर धागे से बांध दिया जाता है, ताकि मिश्रण एक साथ बाहर न निकले और लंबे समय तक काम करता रहे।

बारीक छेद और फ्लश टैंक में लगाने का तरीका
पॉलिथीन पर सुई या पिन से 4-5 छोटे छेद किए जाते हैं, जिससे पानी अंदर जाकर घोल को धीरे-धीरे बाहर निकाल सके। फिर ढक्कन में धागा बांधकर उसे फ्लश टैंक के अंदर लटका दिया जाता है। हर बार फ्लश करने पर पानी के साथ हल्का क्लीनिंग सॉल्यूशन बाहर आता है, जिससे टॉयलेट पॉट साफ रहने में मदद मिल सकती है।

हर फ्लश के साथ अपने-आप होगी सफाई

अब टॉयलेट साफ करने के लिए बार-बार मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही आप फ्लश दबाएंगे, टैंक में रखा घोल पानी के साथ धीरे-धीरे बाहर आएगा और पॉट की गंदगी पर असर दिखाएगा। बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट का मिश्रण दाग-धब्बों को ढीला करता है और बदबू को भी कम करने में मदद करता है। यानी हर फ्लश के साथ हल्की सफाई अपने-आप होती रहेगी और टॉयलेट लंबे समय तक साफ और फ्रेश नजर आ सकता है, बिना ज्यादा झंझट के।

हालांकि, किसी भी देसी जुगाड़ को अपनाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। केमिकल्स का इस्तेमाल करते समय हाथों और आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Also Read: Tec News: AI की नई क्रांति! GPT-5 की खोज से सस्ती होंगी दवाइयां, खेती और मेडिकल टेस्ट

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बताए गए तरीकों पर आधारित है। किसी भी ट्रिक को अपनाने से पहले अपनी समझ और सुरक्षा को प्राथमिकता दें

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button