Ghosi News-घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 42 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण

Ghosi News – 'Sampoorna Samadhan Diwas' held at Ghosi Tehsil; 2 out of 42 complaints resolved on the spot.

Ghosi News-तहसील घोसी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 42 फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतें सुनते हुए दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। प्राप्त 42 प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग के 5 और नगर पंचायत से संबंधित एक मामला शामिल था।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अनीश सिंह और नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक पारस नाथ, परशुराम, राजेश राम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, आशीष विश्वकर्मा, आशीष वर्मा, विवेक सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे।

Read Also-Pratapgarh News-प्रतापगढ़ के अमरपाल मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह

Related Articles

Back to top button