Pratapgarh News: मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण
Pratapgarh News: Live broadcast of the Chief Minister's virtual conference viewed at the Opium Kothi.
Pratapgarh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल से प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम का वर्चुअल लाइव प्रसारण प्रतापगढ़ स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अफीम कोठी में किया गया।
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए बहुमंजिला बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेश चिकित्सा योजना की शुरुआत और ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। घोषणाओं की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम में मौजूद पीआरडी जवानों में उत्साह देखने को मिला।
विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य रहे मुख्य अतिथि
प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुमित सिंह पाल ने की।
इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देशदीपक जोशी, अभिनव शुक्ल, विजेता तिवारी और अविनाश कुमार मल्ल समेत राधेश्याम तिवारी, अशोक प्रजापति एवं रमाशंकर वर्मा मौजूद रहे।
250 पीआरडी जवानों ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन में प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडों से करीब 250 पीआरडी जवानों ने भाग लिया। जवानों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की ओर से की गई नई सुविधाओं एवं ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी पर खुशी जताई।
पीआरडी जवानों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा और भत्ते में वृद्धि को सरकार की ओर से उनके कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read Also-Amethi News: इन्दिरा हास्पिटल ने फिर लिया एक महिला की जान



