Pratapgarh News: अमर पाल मौर्य को BJP OBC मोर्चा की कमान, प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Pratapgarh News: Amar Pal Maurya handed charge of BJP OBC Morcha; party workers in Pratapgarh celebrate.

Pratapgarh News: राज्यसभा सांसद और प्रतापगढ़ निवासी अमर पाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अमर पाल मौर्य को संगठन में राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रतापगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

मां बेला देवी से की गई मंगलकामना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां बेला देवी से अमर पाल मौर्य के सफल कार्यकाल, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सांसद प्रतिनिधि राय साहब, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, प्रमोद मौर्य, संतोष मिश्र, राघवेंद्र शुक्ल, रामजी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमर पाल मौर्य को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे प्रतापगढ़ के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जिले का राजनीतिक महत्व भी बढ़ा है।

Read Also-Pratapgarh News: मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण

Related Articles

Back to top button