Sonbhadra Update – पार्टी कार्यालय पर युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
Sonbhadra Update – जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण, संगठन की मजबूती और 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यावगल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे और जिला प्रभारी युवा कांग्रेस अनुभव राय भी मंच पर मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज पाण्डेय ने किया।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी में विशेष उत्साह देखा गया। राष्ट्रीय सचिव विवेक यावगल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के विरुद्ध युवा कांग्रेस देशभर में निर्णायक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की दिल्ली रैली युवाओं की मजबूत आवाज़ बनेगी और सोनभद्र के कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की शक्ति को बढ़ाने वाला है।
जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया कि युवा कांग्रेस सोनभद्र में बूथ स्तर तक सुदृढ़ीकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण में पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि आज का समय संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जागरूक करने का है; देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवा कांग्रेस की भूमिका निर्णायक है।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, महासचिव मृदुल मिश्रा, रोहिल, प्रांजल श्रीवास्तव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी, शिवम सिंह, साद अंसारी, सत्यम पाण्डेय, अनिल बी.आर., प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल चौबे, श्रीकांत मिश्रा, राय सिंह पनिका, रोहित मिश्रा, आशु देव पाण्डेय, अंशु गुप्ता, आनंद गौतम, अनुज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह सभा सोनभद्र में युवा कांग्रेस की सक्रियता और आगामी आंदोलन की तैयारी का स्पष्ट संकेत देती है।



