UAE में बड़ा हादसा: अबू धाबी के KEZAD क्षेत्र में मिसाइल मलबे से आग, 5 भारतीय घायल
UAE में बड़ा हादसा: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच UAE की राजधानी अबू धाबी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से आग लग गई, जिसमें पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए।
घटना खलीफा आर्थिक क्षेत्र (KEZAD) के पास हुई, जहां दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि हवाई रक्षा प्रणाली ने बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, लेकिन उसके टुकड़े जमीन पर गिरने से यह हादसा हुआ।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत पहुंचीं और हालात को काबू में लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
इससे पहले UAE प्रशासन ने संभावित हमले को लेकर कई सुरक्षा अलर्ट जारी किए थे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हाल के दिनों में मिसाइल और ड्रोन हमलों को लगातार इंटरसेप्ट किया जा रहा है, लेकिन गिरता मलबा अब भी खतरा बना हुआ है।
Also Read: लखनऊ में खेल कौशल परीक्षण: 28-29 मार्च को ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें प्लान
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी मलबे के पास न जाएं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जांच जारी है।
Written By: Kalpana Pandey



