Kaushambhi news: पति की मौत के बाद महिला की जमीन पर जेठ का जबरन कब्जा

Kaushambhi news: पूरब शरीरा निवासी सीमा त्रिपाठी के पति रामाज्ञा त्रिपाठी की मृत्यु के बाद उनके जेठ जितेंद्र त्रिपाठी ने सीमा के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। मामला जब प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पश्चिम शरीरा थाना पुलिस को निर्देश दिया कि पीड़िता को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।

एसपी के आदेश पर हुई थी कार्रवाई, लेकिन फिर हुआ कब्जा

थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर सीमा त्रिपाठी को उसके हिस्से की जमीन पर पुनः काबिज किया था। लेकिन कुछ ही समय बाद सीमा के जेठ जितेंद्र त्रिपाठी ने एक बार फिर जबरन कब्जा कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि इस बार थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

क्या थाना पुलिस एसपी के आदेशों को नहीं मानती?

यह सवाल अब लोगों के मन में उठ रहा है कि जब एसपी स्तर से स्पष्ट आदेश दिए गए थे, तब थाना पुलिस की कार्रवाई इतनी कमजोर क्यों साबित हुई? क्या पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है या फिर जानबूझकर लुका-छिपी का खेल खेल रही है?

थाना पुलिस की निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल

जमीन पर दोबारा कब्जा हो जाने के बाद भी थाना पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है। यह घटना थाना पश्चिम शरीरा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Kaushambhi news: also read- Kurta And Kurti Fit And Style: कुर्ता और कुर्ती में क्या है फर्क? जानें इन अहम प्वाइंट्स से

पीड़िता की मांग – आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई

सीमा त्रिपाठी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उसके जेठ जितेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button