Amethi News-टिकैत की पुण्यतिथि मनाते भाकियू कार्यकर्ताओं
Amethi News- टिकैत गुट के भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा रहे महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि जनपद के विभिन्न स्थानों पर मनायी गयी। कार्यक्रमों की कड़ी में विकास खण्ड बाजार शुकुल के रामलीला मैदान में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर , उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए संघर्षों पर विस्तार से जानकारी दी गई, और उनके पदचिन्हों पर चलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनपद में संगठन की रीढ़ कहे जाने वाले जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा ने कहा कि वे एक महान आत्मा थे।उनका जन्म ही किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ था।उनका संघर्ष मय जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी, सुरजीत यादव, गंगा प्रसाद मौर्या, महिला ब्लाक अध्यक्ष, राम करन पाल,राम प्रकाश शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी प्रकार अन्य स्थानों पर अपनी सुविधानुसार भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा टिकैत को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
Amethi News-Read Also-Amethi News-गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के पर्यटन विकास कार्य का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण