Amethi News- गरीब मजदूर की बेटी का उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ चयन

मां कलावती की खुशी से भर आईं आंखें, नव नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को प्रधान ने खिलाई मिठाई

Amethi News- इन्हौना कस्बे से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत चिरैया के चकडोमा गांव के निवासी राम मिलन यादव के पुत्र फकीरे बख्श की पुत्री बर्षा यादव को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती का नियुक्ति पत्र दिया गया पुलिस विभाग में भर्ती किए जाने की खबर मिलते ही बर्षा के बाबा राम मिलन पिता फकीरे बख्श माता कलावती के खुशी का ठिकाना नहीं रहा खुशी से उन लोगों की आंखें भर आईं ।
महिला पुलिस में चयन की सूचना मिलने ही विभिन्न वर्गों के तमाम लोगों सहित गांव में किसान मजदूर तथा चिरैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह ने मिष्ठान खिलाकर बर्षा यादव को बधाई दी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

बाबा किसान पिता मजदूर-

उत्तर प्रदेश महिला पुलिस मे जिस बर्षा यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्त पत्र दिया गया उनके बाबा एक लघु सीमांत किसान हैं तों पिता फकीरे बख्श लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं मजदूर की बेटी का जब पुलिस विभाग में चयन हुआ तों दादा महादेव यादव, सहित समाजसेवी राम प्रकाश यादव, सहाय अध्यापक रमेश यादव, शिक्षा मित्र राम सागर यादव, पत्रकार राम धीरज यादव ने बर्षा यादव के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है ‌।

Related Articles

Back to top button