Amitabh-Bachchan-अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

Amitabh-Bachchan-साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल ‘कल्कि 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के लिए व्यस्त थे, इस कारण वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाए।

अमिताभ ने 24 फरवरी को अपने ब्लॉग में बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से भी मुलाकात की। ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था कि रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनके कई फैंस आए। अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने का रिवाज निभाते हैं।

फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के रूप में नजर आए, वही किरदार जो उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभाया था। इन तस्वीरों में सह-कलाकार कमल हासन के साथ अनौपचारिक पल भी देखने को मिला। फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि पिछले साल नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई जा रही इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी और उनकी जगह साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।

Read Also-Gonda News : ‘विकसित भारत–जी राम जी कानून’ पर ग्रामीण मीडिया कार्यशाला, 2047 के लक्ष्य पर मंथन

Related Articles

Back to top button