Cardiac Arrest: आशा भोसले का निधन दुखद, जानें कार्डियक अरेस्ट के खतरनाक लक्षण और बचाव

मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। इस घटना के बाद कार्डियक अरेस्ट को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Cardiac Arrest: भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

आशा भोसले के निधन के बाद कार्डियक अरेस्ट को लेकर लोगों में चिंता और जागरूकता दोनों बढ़ी हैं। यह एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है और अगर तुरंत इलाज न मिले तो जान जाना तय हो सकता है।

क्या होते हैं कार्डियक अरेस्ट के लक्षण?

कार्डियक अरेस्ट के प्रमुख लक्षणों में अचानक बेहोशी, सांस का रुक जाना, नब्ज़ का बंद होना, सीने में तेज दर्द, सांस फूलना और दिल की धड़कन का असामान्य होना शामिल है। कई बार यह बिना किसी चेतावनी के भी हो सकता है, जो इसे और खतरनाक बना देता है।

किन कारणों से बढ़ता है खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, हार्ट वाल्व की समस्या और जन्मजात हृदय रोग जैसी बीमारियां कार्डियक अरेस्ट जोखिम को बढ़ा सकती हैं।दिल की धमनियों में रुकावट या दिल की मांसपेशियों की कमजोरी इस स्थिति को जन्म दे सकती है।

CPR से बच सकती है जान

अगर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट हो जाए और वह सांस नहीं ले रहा हो, तो तुरंत CPR देना बेहद जरूरी होता है। छाती पर तेज और लगातार दबाव डालकर दिल की धड़कन को बनाए रखने की कोशिश की जाती है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है जब तक मेडिकल सहायता न मिल जाए।

Also Read: Bihar Poilitics Update: बिहार में सियासी हलचल तेज! अगला CM कौन? मंथन के बीच बड़ा संकेत

कैसे करें बचाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, धूम्रपान से दूरी, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है। साथ ही समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी कराते रहना चाहिए।

आशा भोसले का निधन न सिर्फ संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह हमें अपने दिल की सेहत को लेकर सतर्क रहने का भी एक बड़ा संदेश देता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button