Music Legend Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन पर पूरा देश गमगीन, पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल

आखिरी विदाई से पहले भावुक माहौल, दादी आशा भोसले के जाने का गम नहीं सह पा रहीं जनाई

Music Legend Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद परिवार और चाहने वालों का दुख साफ दिखाई दे रहा है। खासकर उनकी पोती Zanai Bhosle दादी के जाने का गम सहन नहीं कर पा रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में जनाई को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है। दादी के निधन की खबर के बाद से ही वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। परिवार के सदस्य और अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि आशा भोसले और जनाई के बीच बेहद खास रिश्ता था और दोनों अक्सर साथ में नजर आती थीं।

वहीं, महान गायिका के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका अंतिम संस्कार Shivaji Park Crematorium में आज शाम करीब 4 बजे किया जाएगा। श्मशान घाट को सफेद फूलों से सजाया गया है और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Also Read: Lifestyle Updates: बिना धुएं और केमिकल के मच्छरों से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये प्राकृतिक और असरदार उपाय

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सात दशकों से अधिक समय तक अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली आशा भोसले ने हजारों गीत गाए और भारतीय संगीत को नई पहचान दी। उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा संगीत जगत गहरे शोक में डूबा हुआ है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button