NEET Victory Journey: NEET-UG 2025 में चमकी ASI की बेटी KG निधि, पाई ऑल इंडिया 84वीं रैंक
NEET Victory Journey: केजी निधि, कर्नाटक के कोडागु जिले की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीमंगला के जेसी प्राइमरी स्कूल से प्राप्त की, और माध्यमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय, गलीबीडू (मदिकेरी) से पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने NEET-UG 2025 में 720 में से 648 अंक प्राप्त कर देशभर में 84वीं और राज्य स्तर पर 7वीं रैंक हासिल की।
CET परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन
NEET के साथ-साथ निधि ने कर्नाटक CET परीक्षा में भी 550वीं रैंक प्राप्त की है, जो उनकी बहुआयामी शैक्षणिक क्षमताओं को दर्शाता है। वर्तमान में वह मंगलुरु में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) कर रही हैं।
सपनों को आकार देने में परिवार और कॉलेज का योगदान
निधि बताती हैं कि उन्होंने मेडिकल में करियर बनाने का सपना बहुत पहले देखा था। पीयूसी के पहले वर्ष से ही NEET की तैयारी शुरू कर दी थी। इस सफर में उन्हें परिवार और कॉलेज दोनों से भरपूर सहयोग मिला।
पारिवारिक पृष्ठभूमि बनी प्रेरणा
निधि के पिता श्री गणपति जिला सशस्त्र रिजर्व बल, मदिकेरी में एएसआई हैं, जबकि उनकी माता गुणवती जक्कनल्ली एक सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं। दोनों ने निधि को निरंतर प्रोत्साहित किया।
NEET Victory Journey: also read- Share Market: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, ईरान पर अमेरिकी हमले से भड़का तनाव
निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास: सफलता की कुंजी
निधि का मानना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वह भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में ही आगे बढ़ना चाहती हैं।