Ayodhya Ram Temple: अयोध्या धाम महोत्सव में लीन, दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ – राजा राम होंगे साक्षात विराजमान

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या नगरी एक बार फिर दिव्य रोशनी और भक्ति के रंगों में रंग उठी है। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में आज, 3 जून की सुबह 6:30 बजे से दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 3 से 5 जून तक चलेगा, जिसमें रामलला अब राजा राम के रूप में विराजमान होंगे।

इस तीन दिवसीय अनुष्ठान के दौरान, राम जन्मभूमि परिसर के पहले तल पर राजा राम का दरबार स्थापित किया जाएगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ उनके भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और भक्त हनुमान की भी प्रतिष्ठा की जाएगी।

इसके साथ ही मंदिर के परकोटे में स्थित आठ प्रमुख मंदिरों — शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा, शेषावतार मंदिरों में भी देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। सम्पूर्ण राम मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है, दीपों और प्रकाश की आभा से अयोध्या एक बार फिर त्रेतायुग की अनुभूति करा रही है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम को बालक स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया था। अब, दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में वे राजा राम के रूप में विराजेंगे।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई, जिसमें देश के कल्याण की कामना की गई। इसके उपरांत पुण्यार्जन, दुर्गा पूजन, नांदी श्राद्ध, पंचांग कर्म और अग्नि स्थापना के अनुष्ठान संपन्न होंगे। सभी देव विग्रहों का जलाधिवास (पवित्र जल में स्नान) भी आज ही किया जाएगा।

Ayodhya Ram Temple: also read- Chandauli News-आभूषण की सफाई के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के 05 अन्तर्राज्यीय सदस्य गिरफ्तार

इस महाआयोजन में देशभर के 108 वैदिक विद्वान सम्मिलित हुए हैं, जो अनुष्ठानों को विधिपूर्वक संपन्न करा रहे हैं। काशी के प्रकांड विद्वान पं. जयप्रकाश जी इस पूरे महोत्सव के मुख्य आचार्य हैं। अयोध्या नगरी में आस्था और संस्कृति का महासंगम देखने को मिल रहा है – मानो धरती पर साक्षात भगवान श्रीराम सपरिवार अवतरित होकर जनमानस का कल्याण कर रहे हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button