Bihar: रोहतास के मैरिज हॉल में छापा, मैरिज हॉल से 80 युवक-युवतियां, 31 नाबालिग भी शामिल
Bihar: Rohtas जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में छापेमारी के दौरान 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 39 लड़कों और 41 लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इनमें 31 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के बताए जा रहे हैं।
एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में अधिकांश आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं और इनमें कई स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत जांच जारी है।
नाबालिग लड़कियों को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में प्रस्तुत किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अवैध गतिविधि तो नहीं है।
Also Read: Raghav Chadha News:“पिक्चर अभी बाकी है”-Raghav Chadha का Aam Aadmi Party को जवाब
गौरतलब है कि शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापेमारी की गई थी, जहां से यह पूरा मामला सामने आया। पुलिस का मानना है कि यह घटना केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Written By: Kalpana Pandey



