भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है

 नगीना यादव के अनुसार भाजपा राज में व्यापारियों की कस्टोडियल डेथ, पुलिस उत्पीड़न बढ़ गया है और इंस्पेक्टर राज के कारण त्राहि त्राहि मची हुई है। भ्रश्टाचार के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी जिला-महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है की अपने जिले के हर बाजार में भाजपा का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करें। व्यापारियों को जोड़ कर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

https://youtu.be/Oba6V5B4-Mw?si=OZOBwIx6sPG3IggM

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नगीना यादव केंद्र कि मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रह गया है। महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेखौफ है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है। कौशाम्बी में दबंगो ने गर्भवती बेटी, दामाद, ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सरधना में एलएलबी के एक छात्र को गोली मार दी गई। सीतापुर में बड़ागांव चौकी के एक गांव में युवती से दुष्कर्म किया गया। मैनपुरी में 6 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म की घटना मन को विचलित करती है। दिनदहाडे़ भीड़भाड़ के बीच मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने एक्सिस बैंक में रूपये जमा करने आए 3 कैशवेन कर्मचारियों को गोली मारी। गार्ड की हत्या कर 35 लाख रूपये लूट लिए। इसी तरह प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने एक अस्पताल के एकाउन्टेन्ट से सात लाख रूपये लूट लिए। अपराधियों ने प्रतापगढ़ जिले में भी कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए डेढ़ लाख रूपये की लूट की। लखनऊ में निरालानगर में गल्ला व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख रुपये लूट लिए गए। पूरा प्रदेश अपराधियों के तांडव से दहशत में है। बीते दिनों आगरा में व्यापारी मनु अग्रवाल की हत्या हो गयी। आजमगढ़ के रौनापार में दबंगों ने अभिमन्यु मौर्य और उनकी पत्नी शीला मौर्या पर चाकुओं से हमला किया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। वाराणसी में बीते दिनों पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की दबंगों नें लाठी डंडों और राड से पीटकर हत्या कर दी। गाजियाबाद में वकील की हत्या हुई। प्रतापगढ़ में रिटायर्ड रोडवेज चालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

  यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार में दबंगई और गुण्डई चरम पर है। आम आदमी डरा और सहमा है। इस सरकार में कुछ भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेन्स का दावा झूठा और हवाई साबित हुआ है। भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में है। भाजपा को इसका नतीजा भुगतना पडे़गा।

मोहम्मद आजम खां साहब पर उन्होंने कहा की वह सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी है। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। मोहम्मद आजम खां साहब सदैव फिरकापरसत ताकतों से लड़ते रहे हैं। भाजपा सरकार लगातार मोहम्मद आजम खां के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। मोहम्मद आजम खां वरिष्ठ राजनेता है। उनके साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र विरोधी कदम है। मोहम्मद आजम खां की तबियत ठीक नहीं है, लेकिन आयकर विभाग द्वारा मोहम्मद आजम खां का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने मोहम्मद आजम खां साहब की ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी मुकदमें लगाए थे, जबकि उन्हें कोर्ट से राहत मिली।

 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करें। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, तानाशाही आचरण वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

         नगीना यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा दिया है। भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की है। भाजपा सरकार में गरीब और गरीब हो रहा है। पूंजीपतियों की सम्पत्ति बढ़ रही है। भाजपा देश के लिए संकट है। देश को इस संकट से निजात दिलाना है। भाजपा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा खत्म कर रही है। इसीलिए मोहम्मद आजम खां साहब के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा के इस अनैतिक आचरण से कोई भी डरने वाला नहीं है। पूरे देश की नज़र उत्तर प्रदेश पर है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता सपा के साथ है। लोगों को विश्वास है कि अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएगी। 2024 में देश की कमान अखिलेश जी के हाथों में होगी। कार्यकर्ता और नेता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे है।

नगीना यादव ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां वहां जनता परेशान है। शिवराज सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता पर उत्पीड़न हो रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। मध्य प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड की उपेक्षा की है।  23 वर्ष होने के बाद भी उत्तराखण्ड आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर नहीं हो सका, जबकि उत्तर प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार में 23 महीने में ही लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पूरा करा दिया। देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधन के बाद भी आत्मनिर्भर नहीं हो पाया। बुनियादी सुविधाओं की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। उत्तराखण्ड में सरकारों की गलत नीतियों के कारण समस्या है। बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव जी ने कई पॉवर प्लांट स्थापित कराए। आज यूपी में उन्हीं पावर प्लांटो से बिजली की आपूर्ति हो रही है।

 उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नही है। भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी उत्तराखण्ड से पलायन नही रुक रहा है। उत्तराखंड के लोग सेना में बड़ी संख्या है। जिनके सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली पेंशन से परिवार की जीविका चलती है। अग्निवीर योजना से युवा निराश हुए है।

बीजेपी ने यूपी, उत्तराखण्ड में विकास का कोई मानक स्थापित नहीं किया। अखिलेश यादव जी के विकास कार्यों का भाजपा सरकार नकल भी नहीं कर पा रही है। 

   नगीना यादव के अनुसार भाजपा राज में व्यापारियों की कस्टोडियल डेथ, पुलिस उत्पीड़न बढ़ गया है और इंस्पेक्टर राज के कारण त्राहि त्राहि मची हुई है। भ्रश्टाचार के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी जिला-महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है की अपने जिले के हर बाजार में भाजपा का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करें। व्यापारियों को जोड़ कर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को व्यापारी मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़कर ही व्यापारियों का सम्मान और भविष्य सुरक्षित है। केंद्र में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर व्यापारी उत्पीड़न और परेशानियों से मुक्ति पाएंगे।

पूर्व मंत्री नगीना यादव के अनुसार भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों की समर्थक है। सरकार की गलत नीतियों से बड़े-बड़े पूंजीपति बैंकों का हजारों करोड़ रूपया लेकर विदेश भाग गए। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रूपया माफ कर दिया वहीं उत्तर प्रदेश में कुछ हजार रूपये कर्ज वसूली में किसान की जान ले ली जा रही है। 

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर कर्ज वसूली के नाम पर बैंक कर्मी किसानों को बेइज्जत करते हैं। तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के हैदराबाद थाना क्षेत्र जमालपुर गांव में भूमि विकास बैंक कर्मचारियों की संवेदनहीनता ने दलित किसान छोटेलाल की जान ले ली। किसान ने बैंक से 60 हजार का कर्ज लिया था। जानकारी मिली है कि बैंक के लोग 60 हजार रूपये का ब्याज समेत तीन लाख रूपया वसूलने आये थे। बैंक अधिकारियों ने किसान छोटे लाल को घंटों जीप में बैठाये रखा। प्रताड़ना से आहत किसान की मौत हो गयी। इससे पहले बुन्देलखंड के जिलों में कर्ज से डूबे कई किसान आत्महत्या कर चुके है।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। इसी तरह से बिजली चेकिंग के नाम पर पूरे प्रदेश में किसानों से अवैध वसूली हो रही है और प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का झूठा वादा करती है। दूसरी तरफ किसानों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। एफआईआर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षित और पीड़ित है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा ने किसानों से तमाम झूठे वादे किये। दस साल की सरकार में कोई वादा पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई।

पूर्व मंत्री नगीना यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव जी को संगठन शिल्पी मानते हैं। उनका मानना है कि चाचा शिवपाल जी ने संगठन को इतना सशक्त बनाया है कि वह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।

Related Articles

Back to top button