Bollywood Breaking News Today- 100वीं फिल्म के लिए प्रियदर्शन-मोहनलाल की जोड़ी फिर साथ
Bollywood Breaking News Today-प्रियदर्शन अपनी 100वीं फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास प्रोजेक्ट में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल निर्देशक अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर व्यस्त हैं, जिसके बाद वह इस नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियदर्शन और मोहनलाल दोनों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 से शुरू करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ 100वीं फिल्म का जश्न नहीं होगी, बल्कि निर्देशक के लिए एक बेहद व्यक्तिगत और खास कहानी भी होगी।
खास बात यह है कि प्रियदर्शन चाहते थे कि उनकी पहली और 100वीं फिल्म का मुख्य अभिनेता एक ही हो। दोनों ने 1984 में रिलीज हुई पूचक्कोरु मूक्कुथी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, मोहनलाल जल्द ही ‘पैट्रियट’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Bollywood Breaking News Today-Read Also-NEP 2020 : NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, अब चलाएगी UG, PG और रिसर्च कोर्स



