Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का मंगलवार को औद्योगिक नगरी नैनी में आगमन हुआ। इस दौरान नैनी के सब्जी मंडी स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता सत्यम शुक्ला ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करीब आधे घंटे तक सत्यम शुक्ला के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने उनके पिता, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध व्यवसायी रहे स्वर्गीय ओमप्रकाश शुक्ला से जुड़े संस्मरण साझा किए और पूरे परिवार का कुशलक्षेम जाना।
Prayagraj News : कोर्ट का बड़ा आदेश, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश
कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, सिंटू मिश्रा, आनंद शंकर सिंह, पुष्पराज सिंह पटेल, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद रणविजय सिंह, पार्षद मयंक यादव, गणेश पांडेय, गोपाल शुक्ला, कृष्णा केसरवानी, कमलेश पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, पृथ्वीपाल, अमित पांडेय, रंजीत साहू, प्रकाश समेत कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
रिपोर्ट: घनश्याम शुक्ला, प्रयागराज