12th Board 2026: CBSE 12वीं परीक्षा रद्द, मध्य-पूर्व देशों के छात्रों के लिए बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
12th Board 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य-पूर्व के देशों में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर किया गया है। बोर्ड ने इसके लिए एक नया सर्कुलर भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह निर्णय विशेष रूप से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पढ़ रहे छात्रों के लिए लागू होगा।
सीबीएसई ने पहले 12 मार्च से 14 मार्च तक निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित किया था, लेकिन अब 16 मार्च से 10 अप्रैल तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पहले स्थगित की गई परीक्षाओं को भी पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने यह कदम छात्रों की सुरक्षा और परीक्षाओं के सुचारु संचालन की कठिनाईयों को देखते हुए उठाया है।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि मध्य-पूर्व के छात्रों के रिजल्ट की प्रक्रिया अलग होगी। छात्रों के परिणाम तैयार करने का तरीका और अंक देने का आधार बाद में विस्तृत दिशा-निर्देशों के जरिए साझा किया जाएगा।
Also Read: Entertainment News: नताशा स्टेनकोविक पूल-साइड बिकिनी फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज में बिखेरा जलवा
यह प्रणाली कोविड महामारी के दौरान अपनाई गई विशेष मूल्यांकन पद्धति से मिलती-जुलती हो सकती है। उस समय बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट, पिछले वर्षों के अंकों और प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट के अंक का इस्तेमाल किया था। साथ ही मॉडरेशन सिस्टम के जरिए सभी स्कूलों के परिणामों में संतुलन सुनिश्चित किया गया।
मध्य-पूर्व में पढ़ने वाले CBSE छात्रों के लिए यह निर्णय उनकी सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Written By: Kalpana Pandey



