CBSE 12TH Result: छत्तीसगढ़ की काव्या शुक्ला ने 92% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया
CBSE 12TH Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कोरबा जिले की काव्या शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92% अंक प्राप्त किए हैं। काव्या निर्मला हाई सेकेंडरी स्कूल, इंग्लिश मीडियम की छात्रा हैं और उन्होंने बायोलॉजी ग्रुप से यह सफलता अर्जित की है। उनके इस शानदार परिणाम ने स्कूल ही नहीं, पूरे जिले में गर्व की लहर दौड़ा दी है।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए काव्या ने कहा, “मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे माता-पिता और शिक्षकों का अटूट विश्वास और सहयोग रहा है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने मुझे कठिन समय में आगे बढ़ने की ताकत दी।”
स्कूल के प्रिंसिपल ने काव्या की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “काव्या शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही है। उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही यह परिणाम है कि उसने पूरे स्कूल में टॉप किया है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
CBSE 12TH Result: also read- Kolkata: ममता की तस्वीर पर गणशक्ति में बवाल, शुभेंदु का तंज और CPM की सफाई
काव्या के माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। यह हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है। हम उसकी आगे की पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” कोरबा जिले की होनहार छात्रा काव्या शुक्ला अब आने वाले समय में मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।