Chandauli News- चंदौली में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी आकाश पटेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Chandauli News – SP Akash Patel issues strict instructions to officials regarding crime control in Chandauli.

Chandauli News-पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से सीधे बातचीत कर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक फरियादी के साथ शिष्ट एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर विधिसम्मत निस्तारण किया जाए।

एसपी आकाश पटेल ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन में कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Read Also-Chandauli News-राज्य निर्यात पुरस्कार योजना 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त अंतिम तिथि

Related Articles

Back to top button