CM Yogi targeted RJD-Congress: बिहार चुनाव में योगी का बड़ा बयान—“विकास की जगह पहचान छुपाने की राजनीति”
CM Yogi targeted RJD-Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत दानापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन में आयोजित सभा में राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
योगी ने आरोप लगाया कि जब बिहार विकास की बात कर रहा है, तब विपक्षी दलों ने “बुर्के की शरारत” शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये दल फर्जी मतदान को बढ़ावा देना चाहते हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। “दुनिया में कहीं भी पहचान दिखानी पड़ती है, चेहरा दिखाना पड़ता है, लेकिन ये लोग चाहते हैं कि बिना पहचान कोई भी वोट डाल दे,” उन्होंने कहा।
ईवीएम पर सवाल योगी ने दावा किया कि विपक्ष ईवीएम हटाकर जबरन मतदान की व्यवस्था चाहता है, जिससे गरीबों के अधिकारों पर डाका डाला जा सके। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे प्रयास हुए हैं और अब फिर वही दोहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 1990 से 2005 तक के बिहार को “जंगल राज” और “वंशवादी राजनीति” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में अपराध और अराजकता ने युवाओं को पहचान संकट में डाल दिया और उन्हें पलायन करना पड़ा।
CM Yogi targeted RJD-Congress: also read- Uganda: गुटनिरपेक्ष आंदोलन की बैठक, कीर्तिवर्धन ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियाँ
योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राजग सरकार ने बिहार को अराजकता से मुक्त करने के लिए प्रभावी काम किया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार को फिर से समर्थन देने की अपील की। योगी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के रिश्ते को “आत्मा का बंधन” बताया और भगवान राम, माता जानकी, कौटिल्य, चंद्रगुप्त मौर्य और गुरु गोविंद सिंह जी का उल्लेख करते हुए बिहार की विरासत को रेखांकित किया।