CTET 2026: सीटेट परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET 2026 Answer Key: Answer key and response sheet of CTET exam released, here's how to download

CTET 2026 Answer Key:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर में दो शिफ्ट में किया गया था। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों आयोजित हुए थे। आंसर-की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध

बोर्ड ने आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि परीक्षा में उन्होंने किस प्रश्न के लिए कौन-सा विकल्प चुना था।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क तय किया गया है।

CTET की मार्किंग स्कीम

सीटेट परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में 150-150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा पास करने के लिए

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर View/Challenge Answer Key – CTET 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

  • इसके बाद स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

Read Also-Bollywood News-‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

Related Articles

Back to top button