नई दिल्ली। लाइव वीडियो बनाते-बनाते युवक ने खुद को मारी गोली, दल्लूपुरा सुसाइड केस से हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी के दल्लूपुरा इलाके में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पिस्टल लोड करने के बाद खुद को गोली मारता हुआ दिखाई देता है।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय मौके पर दो लोग मौजूद थे। एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि दूसरा युवक हथियार संभालते हुए दिखाई देता है। कुछ ही क्षणों बाद उसने पिस्टल अपनी छाती पर सटाकर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी बताई जा रही है और वह युवक के एक परिचित की थी, जो कथित तौर पर वीडियो बना रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसार को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस के न्यू अशोक नगर थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं, वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया और कहीं किसी तरह का उकसावा तो नहीं था।

Also Read:  Oscar Awards 2026: निक के हाथ में कलावा-मंगलसूत्र, बैकलेस गाउन में प्रियंका का जलवा — ऑस्कर में छाया कपल

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button