Education City: दिल्ली में बनेगी एजुकेशन सिटी, नरेला में शेयर्ड कैंपस मॉडल पर तैयार होगा वर्ल्ड क्लास हब
Education City: दिल्ली में उच्च शिक्षा को नया आयाम देने के लिए सरकार नरेला में एक बड़े एजुकेशन हब की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट को ‘एजुकेशन सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां देश-विदेश की तर्ज पर शेयर्ड कैंपस मॉडल अपनाया जाएगा।
दिल्ली सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत लगभग 160 एकड़ जमीन पर वर्ल्ड क्लास एजुकेशन और इनोवेशन हब तैयार किया जाएगा। इस योजना में कई सरकारी विश्वविद्यालयों को एक ही परिसर में स्थापित किया जाएगा, जहां वे लाइब्रेरी, लैब, स्टेडियम और अन्य सुविधाएं साझा करेंगे।
इस एजुकेशन सिटी में Delhi Technological University, Guru Gobind Singh Indraprastha University और Indira Gandhi Delhi Technical University for Women समेत कई संस्थानों के कैंपस बनाए जाने की योजना है।
शेयर्ड कैंपस मॉडल के तहत स्टूडेंट्स को मॉडर्न लाइब्रेरी, हाईटेक लैब्स, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल और रिसर्च सुविधाएं मिलेंगी। इससे न केवल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, बल्कि शिक्षा और शोध का मजबूत इकोसिस्टम भी तैयार होगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए बजट को बढ़ाकर करीब 1300 करोड़ रुपये किया गया है। सरकार ने अब तक डीडीए को 452 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया है। इसके अलावा हॉस्टल, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और अन्य सुविधाओं के लिए भी अलग निवेश प्रस्तावित है।
Also Read: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी कल सभी राज्यों के CM से करेंगे बैठक, तैयारियों की होगी समीक्षा
कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इस एजुकेशन सिटी को मेट्रो और अन्य परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों और फैकल्टी को आने-जाने में सुविधा होगी और नरेला क्षेत्र का विकास भी तेज होगा।
यह प्रोजेक्ट न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा और दिल्ली को एक ग्लोबल एजुकेशन हब बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
Written By: Kalpana Pandey



