Dhamtari- कांग्रेस का गौ सत्याग्रह के तहत नगर पंचायत आमदी में हुआ प्रदर्शन

Dhamtari- गौ सत्याग्रह के तहत शुक्रवार 16 अगस्त को कांग्रेसियों ने नगर पंचायत आमदी का घेराव किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि विष्णु देव सरकार ने गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मवेशी सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी बैरिकेट्स को तोड़ने की कोशिश करने लगे और नगर पंचायत में घुसने की भी कोशिश की जा रही थी, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि, आगे भी गौवंश की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेंगे आगे कहा कि, पूरे प्रदेश सहित अंचल में गौवंश की लगातार मौत हो रही है, गौठानों के बंद होने से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है। सरकार सहित स्थानीय प्रशासन को जगाने हम नगर पंचायत कार्यालय में मवेशियों को बांधने पहुचे थे। सरकार से मांग है कि गौठानों को पुनः शुरू किया जाए. गोधन योजना बंद करके साय सरकार ने गोवंशीय पशुओं के साथ जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर दिया है। शहरी क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। साथ ही किसान खेतो में चराई को लेकर परेशान है। साय सरकार ने पशुपालक किसान सहित स्व सहायता समूह को आर्थिक नुकसान पहुचाया है।

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि, गौ रक्षा के नाम पर वोट लेने वाली भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार गोठानो को बंद कर गौ माता को सड़कों पर मरने मजबूर कर दिया है। गोधन न्याय योजना के तहत गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ गोठानो के माध्यम से पशुपालकों और स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही थी। वरिष्ठ नेता मोहनलाल लालवानी और विपिन साहू ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन न्याय योजना चलाई जा रही थी जिसको भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार में आने के बाद बंद कर दिया गया हैइस प्रदर्शन में विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, विपिन साहू, आकाश गोलछा, आलोक जाधव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button