Dhurandhar -The Revenge: एडवांस बुकिंग में ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, ओपनिंग डे पर रच सकती है धमाका

Dhurandhar-The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार खत्म होने वाला है। गुरुवार, 19 मार्च से यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के 9,90,500 टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जो लगभग 12,422 शो के लिए हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अब तक 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

प्रीव्यू शो से भी फिल्म को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, केवल Paid प्रीव्यू शो से ही फिल्म लगभग 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 का प्रदर्शन

धुरंधर 2′ ने एडवांस टिकट बुकिंग में पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर, ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है। हिंदी पट्टी में ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन 6.50 लाख टिकट बेचे थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है।

Also Read: MP-High-Court-मप्र हाईकोर्ट ने नवोदय विद्यालयों में ईडब्ल्यूएस बच्चों को प्रवेश में शामिल नहीं करने पर केन्द्र से मांगा जवाब

नीचे प्रमुख फिल्मों की एडवांस बुकिंग स्थिति:

फिल्म एडवांस टिकट बिक्री
धुरंधर 2 9.90 लाख टिकट
बाहुबली 2 (हिंदी) 6.50 लाख टिकट
जवान 5.57 लाख टिकट
पठान 5.56 लाख टिकट
केजीएफ: चैप्टर 2 (हिंदी) 5.15 लाख टिकट
एनिमल 4.60 लाख टिकट

एडवांस बुकिंग के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि दर्शक ‘धुरंधर 2’ के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं। फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है और पिछले ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button