Ahmedabad plane crash: अब तक 135 मृतकों के डीएनए का मिलान, 101 शव परिजनों को सौंपे गए
Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण विमान हादसे में मृतकों की पहचान और उनके शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने मंगलवार को बताया कि अब तक कुल 135 मृतकों के डीएनए सैंपलों का सफलतापूर्वक मिलान किया जा चुका है। इनमें से 101 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
डॉ. जोशी ने बताया कि शेष मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। 12 परिवार जल्द ही अपने स्वजनों के शव स्वीकार करेंगे, जबकि 5 परिवारों से अस्पताल प्रशासन लगातार संपर्क में है। 17 परिवार अब भी डीएनए मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
जिलावार आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
अहमदाबाद: 30
-
वडोदरा: 13
-
खेड़ा: 10
-
आणंद: 9
-
मेहसाणा और गांधीनगर: 5-5
-
भरूच: 4
-
दीव: 4
-
सूरत: 3
-
अरावली: 2
-
बोटाद, जूनागढ़, अमरेली, महीसागर, भावनगर, गिर सोमनाथ, नडियाद, राजकोट: प्रत्येक से 1-1
अन्य राज्यों से:
-
महाराष्ट्र: 4
-
उदयपुर: 2
-
जोधपुर और पटना: 1-1
डॉ. जोशी ने बताया कि डीएनए मिलान की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील, वैज्ञानिक और कानूनी रूप से महत्वपूर्ण है। इसे पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। इस कार्य में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, संबंधित वैज्ञानिक संस्थान, स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।
Ahmedabad plane crash: also read- Sultanpur News: उत्तर प्रदेश सीएम उद्यमी योजना के तहत बिना ब्याज के ऑटो लोन का वितरण
उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे-जैसे रिपोर्ट्स प्राप्त होंगी, मिलान की गति और तेज़ होगी और प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा। शव सौंपने की प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और परिजनों को दी जा रही सहायता की भी विस्तार से जानकारी दी गई।