Gandhi family wedding news : गांधी परिवार में खुशियों की दस्तक, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

Gandhi family wedding news : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार में जल्द ही शादी की शहनाइयाँ गूंजने वाली हैं। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों का रिश्ता करीब सात साल पुराना बताया जा रहा है और अब यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंचने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों ने आपसी सहमति से सगाई का फैसला लिया। सगाई की खबर सामने आते ही गांधी परिवार के शुभचिंतकों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

रेहान वाड्रा आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि अवीवा बेग भी निजी जीवन को निजी रखने में विश्वास रखती हैं। इसी वजह से सगाई समारोह को बेहद सादगी के साथ पारिवारिक दायरे में संपन्न किया गया। फिलहाल सगाई और शादी की तारीख को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर की चर्चा तेज है। गांधी परिवार से जुड़ी किसी भी खुशी की खबर को लेकर हमेशा लोगों में खास उत्सुकता रहती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शादी को लेकर विस्तृत कार्यक्रम और तारीख की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button