Goa Election 2027: गोवा में केजरीवाल की सरकार बनेगी तो बिजली फ्री मिलेगी
Goa Election 2027: गोवा की पोंडा विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार Gitesh Naik के समर्थन में जनता को संबोधित किया और जोर देकर कहा कि 2027 में गोवा में “आप” की सरकार बनाओ। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनने के एक महीने के अंदर दिल्ली और पंजाब की तरह गोवा में भी बिजली मुफ्त कर दी जाएगी।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 14 साल में गोवा को लूटा है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि पोंडा में सड़कें टूटी हुई हैं, स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही, और पीने के पानी में कीड़े आ रहे हैं। उन्होंने पोंडा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आईडी अस्पताल की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पतालों में मशीनें और दवाइयां काम नहीं कर रही हैं।
अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील की कि वे गितेश नाइक को जिताकर भेजें। उन्होंने कहा कि आईडी अस्पताल और आरोग्य मंदिर को चालू किया जाएगा और घर-घर साफ पानी पहुंचाया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में “आप” सरकार ने पहले ही मुफ्त बिजली लागू कर दी है और गोवा में भी यही योजना लागू की जाएगी।
उन्होंने पोंडा में कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की भाजपा के साथ सेटिंग है, और जीतने के बाद वह भाजपा में चले जाएंगे। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि इस बार “आप” का विधायक बनाओ और 2027 में सरकार बनाओ, ताकि गोवा में आम जनता को राहत मिल सके।
Written By: Kalpana Pandey



