Bullion Market Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, जानिए आज महानगरों में क्या हैं ताजा भाव

Bullion Market Update: सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। वायदा कारोबार में दोनों कीमती धातुएं मजबूत रुख के साथ ट्रेड करती नजर आईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव करीब 0.21% बढ़कर 1,55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी की चांदी लगभग 0.59% चढ़कर 2,42,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस साल चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा है और यह पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई छू चुकी है।

अगर हाजिर बाजार की बात करें तो देश के प्रमुख महानगरों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,632 रुपये प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट 14,330 रुपये और 18 कैरेट करीब 11,728 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और कोलकाता में दाम लगभग समान हैं। चेन्नई में कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी ऊंची बनी हुई हैं।

Also Read: National News: AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट उतारकर नारेबाजी, कई हिरासत में

वैश्विक बाजार में भी सोने का रुख मजबूत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास टिकी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मध्य-पूर्व में सैन्य गतिविधियों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर झुकाया है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त संकेतों ने बाजार में सतर्कता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक हालात और मौद्रिक नीति के संकेतों के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button