Gold Silver Rate: तीसरे दिन भी टूटा सोना, चांदी बनी निवेशकों की पसंद

Gold Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। गिरती कीमतों के चलते देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये से 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये से 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

सोने की कीमतों में गिरावट के विपरीत चांदी की चमक आज बढ़ती नजर आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,200 रुपये की तेज़ी के साथ 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम इस प्रकार रहे:

  • दिल्ली:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,730 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,600 / 10 ग्राम

  • मुंबई:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,580 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,450 / 10 ग्राम

  • अहमदाबाद:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,630 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,500 / 10 ग्राम

  • चेन्नई:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,580 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,450 / 10 ग्राम

  • कोलकाता:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,580 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,450 / 10 ग्राम

  • लखनऊ:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,730 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,600 / 10 ग्राम

  • पटना:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,630 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,500 / 10 ग्राम

  • जयपुर:

    • 24 कैरेट सोना – ₹97,730 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹89,600 / 10 ग्राम

इसके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में भी आज सोना सस्ता हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना ₹97,580 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,450 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Gold Silver Rate: also read- अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 8 साल बाद सर्किल रेट में बंपर बढ़ोतरी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है, जबकि चांदी की मांग में तेजी बनी हुई है, जो उसकी कीमतों को ऊपर ले जा रही है। निवेशकों की नजर अब आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार की दिशा पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button