Google Play Store में आएगा नया फीचर, ज्यादा बैटरी खर्च करने वाले ऐप्स पर मिलेगा अलर्ट
Google Play Store will get a new feature, alerting you on apps that consume more battery.
Google Play Store:एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर में जल्द ही एक नया फीचर देखने को मिल सकता है। इस फीचर के तहत ऐसे ऐप्स के बारे में यूजर्स को पहले ही चेतावनी दी जाएगी, जो फोन की बैटरी ज्यादा तेजी से खर्च करते हैं। इसका उद्देश्य यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने से पहले जरूरी जानकारी देना है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अगर कोई ऐप बैकग्राउंड में जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहता है और लंबे समय तक फोन को सक्रिय रखता है, तो प्ले स्टोर उस ऐप के पेज पर चेतावनी दिखा सकता है। इससे यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि संबंधित ऐप फोन की बैटरी पर कितना असर डाल सकता है।
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि किसी ऐप के इस्तेमाल के दौरान बार-बार यह देखा जाता है कि वह लंबे समय तक बैकग्राउंड में चलकर बैटरी की ज्यादा खपत कर रहा है, तो उसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाला ऐप माना जा सकता है। ऐसे ऐप्स की जानकारी यूजर्स को पहले ही दिखाई जाएगी।
माना जा रहा है कि इस कदम से यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा और डेवलपर्स भी अपने ऐप्स को ज्यादा ऊर्जा-कुशल बनाने पर ध्यान देंगे। साथ ही इससे स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।
Read Also-Sports-Hockey-Rutaja Dadaso-छोटे गांव की बेटी रुताजा दादासो पिसाल की प्रेरणादायक उड़ान



