Groww IPO: ग्रो का मेगा आईपीओ 4 नवंबर से खुलेगा, 12 नवंबर को होगी लिस्टिंग

Groww IPO: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 4 नवंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह आईपीओ 7 नवंबर तक खुला रहेगा, जबकि 12 नवंबर को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

आईपीओ का विवरण:

  • इश्यू साइज: 6,632.30 करोड़
  • प्राइस बैंड: 95 – ₹100 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 150 शेयर (न्यूनतम निवेश ₹15,000)
  • फेस वैल्यू: 2 प्रति शेयर
  • नए शेयर: 10.60 करोड़
  • ऑफर फॉर सेल: 55.72 करोड़ शेयर
  • एंकर इनवेस्टर्स के लिए: 3 नवंबर को बिडिंग
  • शेयर अलॉटमेंट: 10 नवंबर
  • डीमैट क्रेडिट: 11 नवंबर

निवेशकों के लिए आरक्षण:

  • क्यूआईबी (QIB): 75%
  • रिटेल इनवेस्टर्स: 10%
  • एनआईआई (Non-Institutional Investors): 15%

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड को इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी।

ग्रो की वित्तीय स्थिति:

  • 2022–23: ₹457.72 करोड़ का शुद्ध लाभ
  • 2023–24: ₹805.45 करोड़ का शुद्ध घाटा
  • 2024–25: ₹1,824.37 करोड़ का शुद्ध लाभ
  • Q1 2025–26: ₹378.37 करोड़ का शुद्ध लाभ

राजस्व और कर्ज:

  • 2022–23: ₹1,260.96 करोड़
  • 2023–24: ₹2,795.99 करोड़
  • 2024–25: ₹4,061.65 करोड़
  • Q1 2025–26: ₹948.47 करोड़
  • कर्ज:
    • 2022–23: ₹0
    • 2023–24: ₹24.06 करोड़
    • 2024–25: ₹351.99 करोड़
    • Q1 2025–26: ₹324.08 करोड़

रिजर्व और EBITDA:

  • रिजर्व और सरप्लस:
    • 2022–23: ₹4,445.63 करोड़
    • 2023–24: ₹2,477.76 करोड़
    • 2024–25: ₹3,251.92 करोड़
    • Q1 2025–26: ₹5,506.78 करोड़
  • EBITDA:
    • 2022–23: 398.78 करोड़
    • 2023–24: 780.88 करोड़
    • 2024–25: 2,371.01 करोड़
    • Q1 2025–26: 418.75 करोड़

Groww IPO: also read- ICC ODI Batting Rankings:- आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 बने रोहित शर्मा

ग्रो के बारे में

2016 में शुरू हुआ ग्रो प्लेटफॉर्म आज 1.4 करोड़ से अधिक सक्रिय रिटेल निवेशकों को सेवा दे रहा है। इसके माध्यम से म्यूचुअल फंड्स, शेयर, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, ईटीएफ, आईपीओ, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button