Happy Birthday Captain Mahi: महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन, रांची में धूम, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Happy Birthday Captain Mahi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और तीन ICC ट्रॉफी जीताने वाले महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर रांची सहित देशभर में उनके फैंस जश्न मना रहे हैं। धोनी फिलहाल रांची स्थित अपने सिमलिया आवास पर परिवार के साथ हैं और इस बार जन्मदिन की रौनक पहले से ज्यादा नजर आ रही है।
सबसे पहले माता-पिता का आशीर्वाद
जानकारी के अनुसार, धोनी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत बेहद पारंपरिक अंदाज में की। उन्होंने सबसे पहले सुबह-सुबह अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद ही उन्हें शुभचिंतकों और करीबी दोस्तों के बधाई संदेश मिलने लगे।
सादगी से मनाया जन्मदिन
धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। परिवार के साथ समय बिताते हुए उनकी केक काटने की तस्वीरें अब फैंस को सोशल मीडिया पर देखने को मिलने लगी हैं।
फैंस की भीड़ उमड़ी सिमलिया आवास के बाहर
धोनी के फैंस सुबह से ही उनके रांची स्थित बंगले के बाहर जुटने लगे थे। कोई केक लेकर आया तो कोई पोस्टर और बैनर के साथ। फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाकर अपने चहेते खिलाड़ी को शुभकामनाएं देने की कोशिश कर रहे थे।
चेन्नई की पीली जर्सी में दिखे फैंस
रांची जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंची। खास बात यह रही कि वे चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर आईं थीं। खिलाड़ियों ने बताया कि वे धोनी के शांत स्वभाव और खेल की समझ की प्रशंसक हैं।
रांची में धोनी की धूम
इस बार धोनी के रांची में मौजूद रहने से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक “Happy Birthday Mahi” का शोर है। उनके घर के बाहर माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है।
Happy Birthday Captain Mahi: also read- Gift of new expressway: 2,000 करोड़ रुपये में बन रहा दिल्ली-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सफर सिर्फ 3 घंटे में!
तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले अकेले भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने तीन ICC ट्रॉफी – टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) – भारत को दिलाई हैं। उनके खेल और नेतृत्व को लेकर देशभर में जबरदस्त सम्मान है।