Indian Railways: गांवों के पास रेल पटरी के नीचे बनेंगे सबवे, 12 घंटे में होगा निर्माण
Indian Railways: रेलवे ट्रैक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए Indian Railways ने बड़ा कदम उठाया है। अब गांवों और बस्तियों के पास रेल पटरी के नीचे सबवे बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस योजना को मिशन मोड में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे का लक्ष्य आने वाले 5-6 वर्षों में ट्रैक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम करना है। इस योजना के तहत जहां-जहां लोग रोजाना रेल पटरी पार करते हैं, उन स्थानों की पहचान की जाएगी और वहां सबवे बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन सबवे का डिजाइन ऐसा होगा कि इन्हें मात्र 12 घंटे में तैयार किया जा सकेगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार, सबवे का ढांचा पहले से कास्टिंग यार्ड में तैयार किया जाएगा और फिर उसे मौके पर लाकर पटरियों के नीचे फिट किया जाएगा। इससे निर्माण कार्य तेज होगा और रेल यातायात पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
Also Read: चैत्र नवरात्रि Kalash Visarjan 2026: कलश विसर्जन का सही समय, विधि और मंत्र जानें
इन सबवे को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि लोग आसानी से पैदल, साइकिल या मोटरसाइकिल के साथ आ-जा सकें। साथ ही पशुओं के लिए भी सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं कम हों।
रेलवे का मानना है कि यह पहल ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बनाएगी।
Written By: Kalpana Pandey



