IPL 2026 Fastest Ball: किसान का बेटा बना IPL का स्पीड किंग, 154.2 Km/h की रफ्तार से फेंकी सबसे तेज गेंद!
गरीबी और संघर्ष से निकलकर अशोक शर्मा बने IPL 2026 के सबसे तेज गेंदबाज
IPL 2026 Fastest Ball: आईपीएल 2026 में एक नई कहानी ने सभी का ध्यान खींच लिया है—एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अपनी मेहनत और संघर्ष से इतिहास रच दिया। Ashok Sharma ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह कारनामा उन्होंने Rajasthan Royals के खिलाफ मैच में किया, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई। इस सूची में दूसरे नंबर पर Anrich Nortje हैं, जिन्होंने 150.9 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी।
किसान परिवार से IPL स्टार तक का सफर
राजस्थान के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले अशोक शर्मा का सफर बेहद प्रेरणादायक है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा। उनके पिता और बड़े भाई ने मिलकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। सबसे भावुक बात यह है कि उनके बड़े भाई अक्षय शर्मा ने अपने क्रिकेट के सपने छोड़ दिए, ताकि अशोक अपना सपना पूरा कर सकें। परिवार के इस त्याग ने ही आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
जब छोड़ने का बना लिया था मन
23 साल के अशोक शर्मा के लिए यह सफर आसान नहीं था। अंडर-23 स्तर पर संघर्ष और मौके न मिलने के कारण उन्होंने क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन (10 मैचों में 22 विकेट) ने उनकी किस्मत बदल दी।
IPL डेब्यू से ही दिखाया दम
Gujarat Titans ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीदा और यह फैसला सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 149.7 km/h की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया और मार्को जानसेन का विकेट भी लिया।
Also Read: Iran AI War: AI War शुरू! ईरान ट्रैक कर रहा अमेरिकी सेना, चीन की भूमिका पर सवाल
अब बने IPL 2026 के स्पीड किंग
पहले Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के साथ रहने के बावजूद मौका न मिलने वाले अशोक शर्मा आज IPL 2026 के सबसे तेज गेंदबाज बन चुके हैं।
उनकी कहानी सिर्फ एक रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि संघर्ष, परिवार के त्याग और सपनों को पूरा करने की मिसाल है।
Written By: Kalpana Pandey



