Iran Israel War: ट्रंप को नहीं छोड़ेंगे… ईरानी नेता की चेतावनी से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ईरान की ओर से अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी गई है। ईरान के वरिष्ठ नेता Ali Larijani ने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को उनके किए की कीमत चुकानी पड़ेगी और ईरान अपने नेता की मौत का बदला लिए बिना पीछे नहीं हटेगा।

दरअसल, हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद ईरान ने इसे बड़ी साजिश करार देते हुए बदले की बात कही है। ईरान का कहना है कि यह हमला सिर्फ उसके नेता पर नहीं बल्कि पूरे देश की संप्रभुता पर हमला है।

अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान अपने नेता और नागरिकों के खून का हिसाब जरूर लेगा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक ईरान शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरानी सेना ने कुछ अमेरिकी सैनिकों को बंदी भी बना लिया है।

Also Read: Delhi: दिल्ली को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, दो नए मेट्रो कॉरिडोर सहित ₹33,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इन धमकियों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें लारीजानी के बयान की परवाह नहीं है और वह यह भी नहीं जानते कि वह कौन हैं। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और तेहरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना चाहिए।

दूसरी ओर ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल जारी रखा, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करता रहेगा।

लगातार हो रहे हमलों और तीखी बयानबाजी के बीच मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष आने वाले दिनों में और भी लंबा खिंच सकता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button