Middle East Tension: ईरान से जंग में अमेरिका हारेगा? ‘चीन के नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी चर्चा में

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक चीनी इतिहासकार की भविष्यवाणी फिर चर्चा में आ गई है। ‘चीन के नास्त्रेदमस’ कहे जाने वाले Jiang Xueqin का 2024 का एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस लेक्चर में उन्होंने कई भू-राजनीतिक घटनाओं को लेकर भविष्यवाणियां की थीं। इनमें से दो भविष्यवाणियां काफी हद तक सच होती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा था कि Donald Trump अमेरिका की राजनीति में फिर से मजबूत वापसी कर सकते हैं और अमेरिका व ईरान के बीच तनाव गंभीर टकराव तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जियांग ज़ुएकिन ने तीसरी और सबसे बड़ी भविष्यवाणी यह की थी कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच सीधा युद्ध होता है तो लंबी लड़ाई में अमेरिका को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उनका मानना है कि ईरान क्षेत्रीय सहयोगियों और प्रॉक्सी संगठनों के जरिए अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कई सालों से संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका की सैन्य रणनीति लंबे समय तक टिकाऊ नहीं मानी जा सकती। उनके मुताबिक यदि अमेरिका ईरान में जमीनी सेना भेजता है तो यह स्थिति वॉशिंगटन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Also Read: Parliament Protest: संसद परिसर में तीन प्रदर्शन- सपा ने उठाया आलू किसानों का मुद्दा, कांग्रेस-वाम दलों ने भी किया विरोध

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी भविष्यवाणियां निश्चित नहीं होतीं, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण इस तरह के विश्लेषण और दावे फिर चर्चा में आ गए हैं। वैसे ‘नास्त्रेदमस’ की उपाधि फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता Nostradamus से जुड़ी है, जिनकी कई भविष्यवाणियों को इतिहास में सच माना जाता रहा है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button