JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए संभावित तारीख और ट्रेंड
JAC Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुई थीं। अब छात्र-छात्राएं और अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल भी परिणाम 26 मई से 31 मई 2025 के बीच जारी किए जा सकते हैं।
📅 पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड क्या कहता है?
पिछले 3 वर्षों में झारखंड बोर्ड ने आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं। इसी आधार पर माना जा रहा है कि JAC Board Result 2025 भी मई के अंत तक jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर घोषित कर दिया जाएगा।
📘 2025 में कब हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं?
-
मैट्रिक (10वीं) परीक्षा: 11 फरवरी से 3 मार्च 2025
-
इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा: 11 फरवरी से 25 मार्च 2025
✅ JAC Passing Marks 2025: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
छात्रों को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
📌 सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका भी मिलेगा
यदि कोई छात्र किसी एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका देती है, जिससे उनका पूरा साल खराब होने से बच सकता है।
JAC Board Result 2025: also read- Kolkata: तृणमूल विधायक तापस साहा का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक
🔗 रिजल्ट कहां देखें?
छात्र झारखंड बोर्ड का रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे: