JusticeForSheetal – मॉडल शीतल चौधरी की रहस्यमयी हत्या: प्यार, धोखा या साज़िश?

JusticeForSheetal -हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां उभरती हुई मॉडल और सोशल मीडिया पर चर्चित शख्सियत शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

क्या हुआ उस दिन?

शीतल दो दिन पहले अपने घर से एक शूट के लिए निकली थी। परिजनों को उम्मीद थी कि वह जल्द वापस लौटेगी। लेकिन दो दिन बाद उसकी लाश एक नहर में तैरती हुई मिली, और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आखिरी कॉल और दर्द भरी पुकार

शीतल की बहन नेहा चौधरी ने पुलिस को बताया कि घटना से ठीक पहले शीतल ने उसे वीडियो कॉल किया था। कॉल पर शीतल ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड सुनील उसे बुरी तरह पीट रहा है। इसके तुरंत बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

कत्ल या हादसा?

हत्या का शक शीतल के प्रेमी सुनील पर जताया जा रहा है। पुलिस जब उसकी तलाश में निकली, तो वह एक अस्पताल में भर्ती मिला, जहां उसने बताया कि उसकी कार नहर में गिर गई थी।
लेकिन पुलिस को कहानी पर भरोसा नहीं हुआ क्योंकि…

  • शीतल का गला रेता हुआ था।

  • हाथों पर भी कट के गहरे निशान थे।

  • कार हादसे जैसी कोई ठोस पुष्टि नहीं मिली।

यह सब इशारा कर रहे हैं कि ये एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

जांच जारी है…

पुलिस अब सुनील से सख्ती से पूछताछ कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की मदद से हकीकत सामने लाने की कोशिश हो रही है।


इंसाफ की पुकार

शीतल की मौत ने उसके चाहने वालों और मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग एक ही सवाल कर रहे हैं – कब मिलेगा इस मासूम लड़की को इंसाफ?

Related Articles

Back to top button