Kaushambhi News: मानव तश्करी मामले में पुलिस की बडी कार्यवाही- आरोपी महिला गिरफ्तार

Kaushambhi News: कौशाम्बी जिले में मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा की दो सहेलियों को एक महिला ने बहला फुसलाकर महाराष्ट्र के पुणे में बेचने के लिए भेजे दिया था। जहा दोनो को कई दिनों तक एक कमरे में रखा गया था। वही उन्हें सऊदी अरब में बेचने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों युवतियो को पुणे से बरामद कर लिया और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। वही अन्य दोनों की तलाश में जुटी हुई हैं। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र से दो सहेलियों गुमशुदा हो गई थी। गुमशुदा लड़कियों के परिजनों द्वारा महिला सुमित्रा पत्नी मूल भवन निवासी मलाक भायल थाना कोखराज पर संदेह व्यक्त किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुमित्रा से पूछताछ की गई और गुमशुदा लड़कियो का लोकेशन पुणे पता चला। गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों लड़कियों को पुणे के कांची गली थाना खड़क जिला पुणे महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

Kaushambhi News: also read- Sanjauli Mosque controversy: ढांचा गिराने के आदेश पर स्टे बरकरार, अब 5 जुलाई को होगी सुनवाई

लड़कियों को धारा 180 बीएनएसएस दर्ज किए जाने के बाद ज्ञात हुआ कि उपरोक्त प्रकरण में सुमित्रा की भूमिका संदिग्ध है क्योकि सुमित्रा उपरोक्त द्वारा जाने से पूर्व दोनो लडकियों को अपने घर बुलाकर समझा बुझाकर अपने परचित धीरज के पास पुणे भेजा था। जिसके आधार पर परिजनों की तहरीर पर सुमित्रा पत्नी मूल भवन निवासी मलाक भायल थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी,धीरज यादव पुत्र अशर्फीलाल निवासी राला थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी और शिवा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन कर शीघ्र ही अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- मंजुल तिवारी,  कौशाम्बी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button