Kaushambhi News: गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला किशोर का शव

Kaushambhi News: कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। बड़का टिलवा गांव के पास गंगा में स्नान करते समय 14 वर्षीय नन्हू उर्फ अभिषेक पाल डूब गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव घाट किनारे मिला। नन्हू अपने ननिहाल में रामसूरत पाल के यहां आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर को वह मोहल्ले के कुछ साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथी बच्चों ने तुरंत घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने बालक की तलाश की।

Kaushambhi News: also read- Bhitauli News: सराफा लूटकांड का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक घायल  

लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे बालक का शव घाट किनारे पानी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की खबर सुनकर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। किशोर की मौत सुनकर सभी ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button