Kerala:-मंत्री सुरेश गोपी की जीत पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, चंद्रशेखर बोले – “EC या अदालत जाए कांग्रेस”

Kerala:-केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और CPI के आरोपों का खंडन किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पर 2024 लोकसभा चुनाव में फर्जी घोषणापत्र और मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था। चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरह के मामलों को चुनाव आयोग या अदालत में उठाना चाहिए, न कि जनता को भड़काने के लिए झूठ फैलाना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दावा किया था कि गोपी ने त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गलत घोषणापत्र दाखिल किया और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी। इसी तरह CPI नेता वी.एस. सुनील कुमार ने भी मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए गोपी की जीत पर सवाल उठाया था।

चंद्रशेखर ने आरोपों को डेढ़ साल बाद उठाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये झूठे दावे जनता को भड़काने और ध्यान भटकाने की कोशिश हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मुद्दों को कानून और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही सुलझाया जाना चाहिए।

Kerala:-Read Also-Ghaziabad- प्रशिक्षु सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Related Articles

Back to top button