Kerala Monsoon Weather: 16 साल में पहली बार समय से पहले पहुंचा मानसून, देशभर में बारिश का कहर
Kerala Monsoon Weather: देश में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 24 मई 2025 को ही केरल तट पर प्रवेश कर लिया है, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को आता है। यानी इस बार मानसून 8 दिन पहले पहुंचा है, जो बीते 16 वर्षों में सबसे जल्दी है।
इतिहास में झांकें तो…
-
2001 और 2009 में मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी।
-
1918 में रिकॉर्डतोड़ समय पर 11 मई को मानसून पहुंचा था।
-
वहीं, 1972 में यह सबसे लेट 18 जून को आया था।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में देश के 15 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। विशेषकर बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी वर्षा की संभावना है।
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 200 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है।
Kerala Monsoon Weather: also read- MukulDevTribute- अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा और केरल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
-
कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
-
गोवा में 25 मई तक रेड अलर्ट जारी है।
-
केरल के विभिन्न जिलों में 27 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट घोषित किया गया है।