Kushinagar News-तेज हवा के साथ कुशीनगर में 115 मिमी वर्षा किसान प्रभावित

Kushinagar News-कुशीनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा गन्ना जनपद है, जो बिहार की सीमा से लगा हुआ है। कुशीनगर में अचानक 3-4 अक्टूबर को असमय तेज हवा के साथ 115 मिलीमीटर वर्षा हुई। जिले में 2 लाख 10 हजार किसानों ने गन्ने की खेती की है। जिले का कोई ऐसा किसान नहीं है जिसका गन्ना न गिरा हो। इस प्राकृतिक घटना से किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान हुआ है। यह बातें उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने चीनी मिल परिक्षेत्र ढाढ़ा, रामकोला, सेवरहीं, खड्डा के भ्रमण के उपरांत ग्राम बकनहा शिव मंदिर के परिसर में किसानों के चौपाल में बताई।
पूर्व सहायक निदेशक में किस चीनी मिल क्षेत्र में कुल कितनी वर्षा हुई, इसकी जानकारी के लिए चीनी मिलों के विभागाध्यक्ष गन्ना से बातचीत की। खड्डा चीनी मिल के श सुधीर कुमार ने बताया 220 मिलीमीटर वर्षा हुई है। रामकोला के इंद्र कुमार शर्मा ने बताया 107 मिमी, ढाढ़ा के रविंद्र कुमार सिंह ने बताया 112 मिली मीटर तथा सेवरहीं मिल के पी.एन. शाही ने बताया 300 मिलीमीटर सर्वाधिक वर्षा हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्रुति ने बताया दो दिनों में कुल 115 मिली मीटर वर्षा हुई है, वर्षा होने की और संभावना है।
बकनहां गांव के शिव मंदिर परिसर में चौपाल में बैठे किसान जंटू कुशवाहा, बृज नारायण यादव, आत्मा गुप्ता, सुशील कुशवाहा, राम प्रवेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, श्रीराम, रामउग्रह गुप्ता, राजकुमार, राधेश्याम जायसवाल, अमरनाथ यादव, रमन, शंकर, परशुराम यादव ने अपने गन्ने का खेत दिखाया।
किसानों ने बताया जून-जुलाई में वर्षा कम हुई, यूरिया बाजार से नहीं मिला, फिर भी गन्ना फसल पिछले साल से अच्छी थी। घनश्याम कुशवाहा ने कहा जो गन्ना बधाई कराए थे वह भी गिर गया। उप गन्नाआयुक्त देवरिया एपी सिंह ने गिरा गन्ना देखकर दुख व्यक्त किया है। पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा गन्ने की 20 से 25% उपज निश्चित घटेगी। चीनी परता घटेगा, गन्ना काटने-छीलने ट्रॉली पर लादने में खर्च बढ़ेगा, किसान का दुख किसान ही समझ सकता है। धान की फसल भी गिरी है। शरदकालीन गन्ना बुवाई प्रभावित हो गई। गिरे गन्ने से जड़े निकलेंगी, आंखें अंकुरित होंगी, चूहों का प्रकोप बढ़ेगा। कुशीनगर जिले को वर्ष 2024-25 में 922 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में गन्ना फसल ने दिया।

Kushinagar News-Read Also-Sonbhadra news: दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button