लखनऊ में होली मिलन समारोह, मेधावी छात्रों और महिलाओं का हुआ सम्मान

लखनऊ। होली के पावन अवसर पर श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल, लखनऊ द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था।

समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ मनाया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Also Read: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर जारी, नए लुक में दिखीं जाह्नवी कपूर

इस अवसर पर अजय, भरत मिश्रा, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नवीन चंद्र, अध्यक्ष प्रदीप ‘मुन्ना’, उपाध्यक्ष नवीन, विनय, प्रवेश, नमन, मंत्री सौरभ, कोषाध्यक्ष पीयूष, संयुक्त मंत्री राजीव, हर्ष, दिवस, तनुजा और शिल्पी चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: निखिल श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button