Mahrajganj News- गरीबों एवं जरुरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है: अजय
Mahrajganj News- सामाजिक संगठन यंग हेल्प फाउंडेशन टीम की मासिक बैठक रविवार को एमएन एकेडमी बरवांराजा में सम्पन्न हुई। टीम में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से समता त्रिपाठी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यंग हेल्प फाउंडेशन टीम के महासचिव कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि टीम की प्रथम प्राथमिकता गरीबों की मदद करना है। जिले या जिले से बाहर भी यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जरुरत पड़ेगी, तो हम सेवा करने के लिए तैयार हैं।
टीम के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि गरीबों एवं जरुरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि यंग हेल्प फाउंडेशन विगत कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही है। टीम के सदस्य निस्वार्थ भावना से हर गरीब एवं निसाहय व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने वाला ईश्वर की नजरों में महान होता हैं। बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में संरक्षक मुन्नालाल चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी विजय जायसवाल, प्रदीप, अवनिंद्र, खूबलाल, सुरेश, नागमणी, अशोक, मुकेश, सोविंद, ऊषा देवी, समता त्रिपाठी तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।