Manjhanpur: संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार का राज्य महिला आयोग ने किया औचक निरीक्षण

Manjhanpur: कौशाम्बी जिला कारागार का राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध 32 महिला कैदियों एवं उनके साथ रह रहे 04 बच्चों से उनके बारे में आवश्यक पूंछताछ की तथा रहन सहन एवं खानपान की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को फल, चाकलेट आदि तथा महिलाओं को फल वितरित किया। जिला कारागार में रह रही महिलाओं के रहन-सहन की व्यवस्था ठीक पायी गयी। इसके उपरांत उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय में एन0आर०सी० वार्ड एवं एस०एन०सी०यू० एवं इमरजेन्सी वार्ड, महिला विंग का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से पूंछताछ कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को सभी मरीजों की उचित देखभाल एवं इलाज किये जाने हेतु निर्देशित किया।

एन०आर०सी० में रह रहे बच्चों को चाकलेट वितरित किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आम जनमानस को रक्तदान किये जाने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहें एवं व्यवस्थायें ठीक पायी गयी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। वन स्टाप सेन्टर में 02 महिलायें तथा 09 बालिकायें आवासित पायी गयी उनसे आवश्यक पूंछताछ कर उन्हें घर जाने हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें फल आदि वितरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक अजितेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button