मऊ। मऊ कलेक्ट्रेट बार सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, दिवंगत अधिवक्ताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मऊ। कलेक्ट्रेट बार पुस्तकालय भवन सभागार में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ द्वारा स्व. श्रीनिवास मिश्र, स्व. लल्लन सिंह और स्व. रमेश चंद्र यादव के मरणोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय ने की।

सभा का संचालन पूर्व महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि महामंत्री शतिराम यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि तीनों दिवंगत अधिवक्ताओं का व्यक्तित्व अत्यंत सरल और मिलनसार था। वे सदैव न्याय और सत्य के पक्षधर रहे तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीनिवास मिश्र, स्व. लल्लन सिंह और स्व. रमेश चंद्र यादव ने अपने जीवनकाल में वकालत पेशे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
Also Read: नई दिल्ली। युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन
पूर्व शासकीय अधिवक्ता देवेश राय ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में पूर्व अध्यक्ष विद्यानिधि उपाध्याय, पूर्व महामंत्री अतुल राय, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह, शमशाद अहमद, संजय सिंह, महेंद्र राय, राकेश सिंह, आर.के. लाल, सुतीक्ष्ण मिश्र, उमाशंकर उपाध्याय, जवाहर प्रजापति, रमेश श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव उपाध्याय, आसीत पाठक समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला संवाददाता- एक संदेश मऊ



